बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़े ब्रांड वाली कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल आपको बता दें कि बिग बी ने ने ‘सैमसंग गैलेक्सी नोट 7’ में आ रही दिक्कतों से परेशान होकर इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। बिग बी इस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
लेकिन अब इस फ़ोन से बहुत परेशान हो जाने के बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए कंपनी पर अपना गुस्सा निकाला है।
अमिताभ ने ट्वीट किया, मेगास्टार अमिताभ ने ट्वीट किया,’मेरे पास Samsung Note 7 है। बैट्री चार्ज को 60 फीसदी तक रोक दिया गया है। यह 100 फीसदी कब होगा? Mr. Samsung प्लीज रिस्पॉन्स। जरा जल्दी।’
गौरतलब है कि ‘नोट 7’ में चार्जिंग करते समय आग लगने की खबर के बाद कंपनी अपने ‘गैलेक्सी नोट 7’ स्मार्टफोन के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। यह सॉफ्टवेयर अपडेट फोन को 60 फीसदी से ज्यादा चार्ज नहीं होने देता, इससे फोन की ओवरहीटिंग समस्या से छुटकारा मिल जाता है और फोन फटने की संभावना कम हो जाती है।


No comments:
Post a Comment