• October 24, 2016

    Bigg Boss 10: पहले हफ्ते ये कंटेस्टेंट हुई बेघर

    मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन को शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका हैं। और आपको बता दें कि घर से एक कंटेस्टेन्ट फर्स्ट वीक एलिमिनेशन में घर से बाहर भी हो चुका हैं। बता दें कि घर से एलिमिनेट होने के लिए चार कंटेस्टेन्ट नॉमिनेट हुए थे जिनमे गौरव कपूर, प्रियंका जग्गा, मोनालिसा, मनु पंजाबी शामिल थे।
    लेकिन जनता से मिले वोट के आधार पर प्रियंका जग्गा का बिग बॉस का सफर कल वही थम गया और वे घर से बेघर हो गयी हैं।  ये एलिमिनेशन सबके लिए एक आश्चर्य से भरा नॉमिनेशन रहा लेकिन खेर आपने सुना ही होगा कि बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता हैं।
    प्रियंका के घर से बाहर होने के बाद मनु पंजाबी और घर के कुछ अन्य सदस्य फूट-फूट कर रोये। प्रियंका ने घर से बाहर आने के बाद कहा कि वे खुश है और उनके लिए उनकी जीत हैं। वे खुश है कि उन्हें अपने घर जाने का मौका मिल रहा हैं।

    No comments:

    Post a Comment