• October 20, 2016

    ‘Coca-Cola’ ने दबंग Salman Khan को दिया बड़ा झटका

    मशहूर एंड मोस्ट पॉपुलर कोल्ड्रिंक (शीतल पेय) बनाने वाली प्रमुख कंपनी ‘कोका-कोला’ इंडिया की ओर से बॉलीवुड दबंग सलमान खान को एक बड़ा झटका लगा हैं।
    आपको बता दें कि कोका कोला कंपनी ने करार के नवीनीकरण से मना कर दिया हैं। बता दें कि ये करार पिछले महीने समाप्त हो गया था।  यानी कि अब सलमान कंपनी के ब्रांड थम्स-अप के विज्ञापनों में नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह अब दूसरे बॉलीवुड अभिनेता ने ले ली हैं।
    गौरतलब है कि सलमान पिछले चार वर्षो से इन ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर थे। खबरों की माने तो अब उनकी जगह पॉपुलर अभिनेता रणवीर सिंह ने ले ली हैं। इस मामले में जब कंपनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया हैं।
    सलमान को ब्रांड एम्बेसडर की हटाने की वजह उनकी बढ़ती उम्र भी बतायी जा रही हैं। क्योकि अब सलमान 50 साल के हो चुके हैं और कंपनी प्रोडक्ट ब्रांड इमेज को यंग बनाये रखना चाहती हैं।

    No comments:

    Post a Comment