• October 22, 2016

    ‘Commando 2’ में Vidyut Jammwal के साथ दिखेंगी Adah Sharma

    फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘कमांडो 2’ में नजर आएँगी। इस एक्शन फिल्म में अदा विद्युत जामवाल के साथ नजर आएँगी। इससे पहले फिल्म ‘कमांडो’ में पूजा चोपड़ा ने अभिनय किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
    बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को भी 2 “कमांडो 2” में फाइनल कर लिया गया है। बता दें कि फिल्म का निर्माण विपुल शाह कर रहे हैं, विद्युत जामवाल और अदा शर्मा मुख्य किरदार निभाएंगे।
    बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्सर फिल्म के सेट से शूटिंग की तस्वीरें भी सामने आती रहती है।  हाल ही में फिल्म से विद्युत का लुक भी जारी हुआ था।

    No comments:

    Post a Comment