बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान बिना विवादों में पड़े अपने काम पर ध्यान देने के लिए पहचाने जाते हैं। परंतु उनकी अगली फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ इसलिए चर्चा का विषय बन गयी है क्योंकि उसमे पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा क़मर हीरोइन हैं।
इरफान ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के संबंध में उठे विवाद के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। इरफान को हाल ही में ‘सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट’ की फल्म ‘इन्फर्नो’ में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ देखा गया था।
यह फिल्म भारत में 14अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई ‘इन्फर्नो’ के समय जब उनकी आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की बात हुई तो इरफ़ान के नज़दीकी सूत्रों ने कहा की फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई है।
लेकिन इरफ़ान के प्रवक्ता ने कहा कि ‘हिंदी मीडियम’ की शूटिंग तो दो महीने पहले ही ख़तम हो चुकी है। प्रवक्ता की खबर के अनुसार ‘हिंदी मीडियम’ की शूटिंग को रोक देने की खबर झूटी थी।
आपको बता दें कि हिंदी मीडियम’ दिल्ली के एक जोड़े की कहानी है जो आभिजात्य वर्ग का हिस्सा बनने की कोशिश करता है। फिल्म में सबा क़मर एक दबंग पत्नी की भूमिका निभा रहीं हैं जो अपने पति को अपने रौब में रखती है। फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है।
इस फिल्म इरफ़ान खान और सबा क़मर मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म अगले साल 2017 में रिलीज़ होगी।

No comments:
Post a Comment