• October 14, 2016

    Hrithik की फिल्म ‘Kaabil’ का Trailer इस खास दिन होगा रिलीज

    बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म काबिल की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। ऋतिक के फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।
    आपको बता दें कि फिल्मकाबिलअगले वर्ष 26 जनवरी को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन इस फिल्म का टकराव शारुख खान की आगामी फिल्मरईससे होना तय है क्योंकि शाहरुख की फिल्म रईस भी इसी दिन रिलीज होनी हैं अगर इस होता है तो टिकेट खिड़की पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।
    अब बात करते है फिल्म काबिल के ट्रेलर कि तो खबर है कि फिल्म काबिल का फर्स्ट ट्रेलर दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म  दिल है मुश्किल और फिल्म शिवाय के साथ ही जारी कर दिया जाएगा।
    बता दें कि फिल्मकाबिलमें ऋतिक के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम मुख्य किरदार में हैं। फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ताके निर्देशन में बनी हैं। और फिल्म के निर्माता मशहूर फिल्मकार और ऋतिक के पिता राकेश रोशन हैं।
    दूसरी तरफ आपको यह भी बता दें कि ऋतिक की हिट सीरीजकृषके चौथे संस्करण कृष 4’ पर भी काम शुरू हो चुका हैं और फिल्म जल्द ही फ्लोर पर उतरेगी।


    No comments:

    Post a Comment