• October 04, 2016

    पाकिस्तान को पछाड़, एक बार फिर ICC रैंकिंग में न. 1 बनी टीम India

    भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाने के साथ ही एक बार फिर नंबर वन टेस्ट रैंकिंग अपने नाम कर ली है। गौरतलब है कि भारत के हाथ से नंबर वन रैंकिंग निकल गई थी लेकिन अब एक बार फिर से टीम इंडिया ने न. वन का ताज पहन लिया है।
    भारत को अपने पिछले वेस्टइंडीज दौरे में कुछ दिनों के लिए नंबर वन रैंकिंग मिली थी लेकिन उस दौरे का चौथा टेस्ट ड्रा रहने के बाद यह रैंकिंग उसके हाथ से निकल गई थी। तब पाकिस्तान नंबर वन बना था और हाल में उसे टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की प्रतीक गदा भेंट की गई थी।
     भारत का नंबर एक पर स्थान सुनिश्चित हो गया है और आठ से 12 अक्टूबर तक इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट का परिणाम कुछ भी रहे लेकिन भारत की नंबर एक पोजिशन को कोई खतरा नहीं रहेगा।
    बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट 197 रन से और दूसरा टेस्ट 178 रन से जीतकर नंबर एक पोजिशन अपने नाम की। भारत नवंबर 2009 से अगस्त 2011 तक और फिर जनवरी फरवरी 2016 तथा अगस्त 2016 में नंबर वन रहा था।

    भारत यदि इंदौर टेस्ट जीत जाता है या ड्रा करा लेता है तो वह नंबर वन रैंकिंग को पाकिस्तान की पहुंच से बाहर कर देगा। पाकिस्तान के पास होगा फिर से अपनी रैंकिंग हासिल करने का मौकासीरीज 3-0 से जीतने की स्थिति में भारत के 115 अंक और 2-0 से जीतने की स्थिति में 113 अंक हो जाएंगे। यदि पाकिस्तान वेस्टइंडीज को हरा भी देता है तो वह 112 अंकों तक ही पहुंच पाएगा। यदि न्यूजीलैंड आखिरी टेस्ट जीत जाता है तो भारत के 111 अंक रहेंगे तो इस सूरत में पाकिस्तान के पास अपनी रैंकिंग फिर से हासिल करने का मौका रहेगा।
    आपको बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दुबई में 13 अक्टूबर से पहला टेस्ट खेलने उतरेंगे।

    No comments:

    Post a Comment