IND vs NZ 3rd Test Match – भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्ज़ा कर चुकी है और आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक का दर्ज़ा हासिल कर चुकी हैं। अब टीम की निग़ाहें शनिवार से यहां न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत के साथ क्लीन स्वीप करने पर होगी।
भारतीय टीम ने 2012-2013 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से और उसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। क्रिकेट की लंबी परंपरा वाले इस शहर में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेल जा रहा है।
दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड की टीम जिसने इस सीरीज में टुकड़ो में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके पास विराट कोहली की टीम को घरेलु मैदान पर 14 मुकाबलों में 12 वीं जीत से रोकने का मौका होगा।
विलियम्सन भारतीय स्पिन जोड़ी रविचंद्रन आश्विन और रविंद्र जडेजा का सामने करने के लिए न्यूज़ीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ है। गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड टीम कानपुर में हुए पहला टेस्ट मैच हार गयी थी लेकिन विलियम्सन ने दोनों पारियों में क्रमश: 75, 25 रन की पारियां खेलीं थीँ।
कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की टीम पहली पारी में विलियम्सन की अनुपस्तिथि में ज्यादा संघर्ष नहीं कर पायी और पहली पारी में 204 रन पर ढेर हो गयी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अनुभवी ओपनर गौतम गंभीर के तीसरे टेस्ट में खेलने की पुष्टि कर दी है।

No comments:
Post a Comment