बदलता मौसम सबको बीमार कर रहा है। बीमारी ने तो सुख सुविधा में रहने वाले हीरो-हीरोइन को भी नहीं छोड़ा। जिसके चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो मशहूर अभिनेत्रियां बिमारी की चपेट में आ गयी हैं।
हाल ही में जैकलीन की अचानक तबियत ख़राब होने की वजह से मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार अभिनेत्री को तेज़ बुखार है। इस वजह से वह अपने डांस रियलिटी शो की शूटिंग भी नहीं कर सकीं।
दूसरी तरफ अभिनेत्री सुरवीन चावला को डॉक्टरों ने मलेरिया बताया है। बीते रविवार को सुरवीन सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में थीं। वहीँ वह अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। जब वह मुम्बई लोटी तो डॉक्टर से मिली तो उन्हें मलेरिया बताया और अस्पताल में भर्ती कर लिया। डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही अभिनेत्री जल्दी ठीक हो जाएंगी।

No comments:
Post a Comment