• October 03, 2016

    बाइक के बाद अब कार उठाते दिखेंगे John Abraham

    बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फोर्स 2’ की रिलीज के साथ तैयार है।  फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।  जिसमे जॉन एक्शन से भरपूर नजर आ रहे है। विपुल अमृतलाल शाह ने बताया, ‘फोर्स फिल्म में जॉन का बाइक उठाना सभी जगह सुर्खियों में था।
    लोग इसे ट्रिक फोटोग्राफी या फिर मशीन से उठाया गया, मान रहे थे लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जॉन ने सभी के सामने अपने हाथों से बाइक उठाकर दिखाया तो सभी अचंभित रह गए थे। फोर्स-2 के एक्शन सीन और स्टंट पर हम चर्चा कर ही रहे थे कि उसी समय जॉन ने पहले के सीन को और बड़ा करने के उद्देश्य से कार को उठाने की बात कही।’

    विपुल ने दावा किया कि जॉन ने अपने आप को तैयार करने के लिए जिम में छह से सात घंटा पसीना बहाना शुरू किया। पांच महीने तक अपनी डाइट पर लगाम रखी। लेकिन चोट के बाद उनका जिम जाना छूट गया। फिर भी इस सीन को देने के लिए उन्होंने स्टार्च से ताकत लेनी शुरू की और मैं मानता हूं कि उन्होंने गजब का काम किया है।
    फिल्म में जॉन के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नजर आएँगी। यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हो रही है।

    Watch the Official Trailer of ‘Force 2’ –

    No comments:

    Post a Comment