• October 25, 2016

    Kajol के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे Ajay Devgn

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘शिवाय’ दीवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी। इन दिनों ‘शिवाय’ का प्रमोशन कर रहे अजय, शनिवार को कपिल शर्मा के टीवी शो के सेट पर पहुंचे।
    इस दौरान अजय के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल भी मौजूद रहीं। अापको बात दें कि अजय को कार की साइड सीट पर काजोल ने बैठाया और उनकी ड्राइवर बन उन्होंने शो में ग्रैंड एंट्री की।
    प्रमोशन के दौरान काजोल ने डिजाइनर भूमिका शर्मा का गोल्डन एंड व्हाइट अनारकली सूट पहन रखा था। वहीं, अजय कुर्ता-पायजामा लुक में नजर आए। शो में पहुँचे अजय और काजोल के साथ घर के सदस्यों ने खूब मस्ती-मजाक किया।


    No comments:

    Post a Comment