• October 15, 2016

    Kangana Ranaut की कार का हुआ एक्सीडेंट, आई चोटे

    आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग अटलांटा में कर रही हैं। ये हादसा 12 अक्टूबर की रात हुआ। जब कंगना जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से कुछ दूर शूटिंग लोकेशन से होटल लौट रहीं थीं तब उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था।
    ख़बरों के मुताबिक कंगना के माथे और हाथ पर चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेज खांसी के वजह से उनके ड्राइवर का हाथ स्टेयरिंग व्हील से हट गया था। इसके बाद गाड़ी रोड छोड़ते हुए फेंसिंग से टकराई।
    खबरों के मुताबिक ड्राइवर को तेज खांसी आई और अचानक ड्राइवर की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। ड्राइवर का हाथ स्टेयरिंग व्हील से हट गया था। इसके बाद गाड़ी रोड छोड़ते हुए फेंसिंग से टकराई।
    लेकिन सुनने में आ रहा है कि कंगना को हल्की-फुल्की चोट आयी है और उन्होंने काम से छुट्टी भी नहीं ली और फिल्म की शूटिंग जारी हैं।

    No comments:

    Post a Comment