• October 18, 2016

    अरविंद केजरीवाल का किरदार निभाएंगे Manoj Bajpayee


    बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म ‘सरकार 3’ की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में बीते रविवार को उन्होंने अपनी फिल्न को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए उसमे उन्होंने एक बड़ी बात का खुलासा भी  किया है।
    मनोज बाजपेई का लुक दिखाते हुए साफ़ जाहिर कर दिया है कि फिल्म में यह किरदार मशहूर नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से प्रेरित रहेगा। रामू ने लिखा ‘मनोज ने फिल्म में गोविंद देशपांडे का किरदार निभाया है। यह किरदार थोड़ा चिड़चड़ा है।
    वर्मा ने रविवार को अपने ट्विटर पर फिल्म में नजर आने वाले सभी किरदारों का खुलासा किया। निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘सरकार-3’ में जैकी को मुख्य खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा। वह सर के संबोधन वाले किरदार को निभाएंगे।’वर्मा ने इसकी भी पुष्टि की कि ‘सरकार-3’ में डॉन सुभाष नागरे के रूप में अमिताभ की वापसी होगी।
    वर्मा ने बताया कि अमिताभ और जैकी के अलावा मनोज बाजपेयी, यामी गौतम, अमित साध, रोनित रॉय, रोहिणी हट्टंगडी और भरत दाभोलकर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
    इसे अरविन्द केजरीवाल का हिंसक संस्करण भी कह सकते है। आखिरी में रामू ने एक मज़ेदार ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘में सोचता हु की मनोज एक कमाल के एक्टर हैं, लेकिन एक्टिंग के मामले में केजरीवाल से कमजोर ही हैं।
    रामु ने पिछले दिन ही फिल्म के तीसरे भाग को बनाए जाने को लेकर घोषणा की थी। खबर है कि फिल्म ‘सरकार 3’ में अभिनेता जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अभिनेत्री यामी गौतम अभिनय करते नजर आ सकते हैं।
    यह फिल्म अगले साल 2017 में रिलीज़ हो सकती है।

    No comments:

    Post a Comment