• October 01, 2016

    मशहूर टीवी फेम Mouni Roy जल्द करेंगी अपने बॉयफ्रेंड से शादी

    मशहूर टीवी सीरियल ‘नागिन’ की लीड कास्ट यानी कि एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड मोहित रैना से अगले साल शादी कर लेंगी।
    आपको बता दें कि मौनी रॉय और एक्टर मोहित रैना बहुत दिनों से रिलेशनशिप में हैं। इस बारे में मौनी की खास दोस्त अदा खान ने कहा, ”मौनी की शादी से मुझे खुशी होगी, मैं चाहती हूं कि दोनों की जल्दी से शादी हो जाए।”

    बता दें कि मौनी रॉय अक्टूूूबर में आने वाले कलर्स के मशहूर सीरियल ‘नागिन’ के सीजन 2 में डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगी। मौनी रॉय और मोहित रैना लाइफ ओके के सीरियल ‘देवों के देव… महादेव’ सीरियल में साथ काम करने की वजह से एक दूसरे के करीब आए थे। इन दिनों दोनों का इश्क फिजाओं में है।

    No comments:

    Post a Comment