टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने करणवीर वोहरा, अदा खान और आशका गोराडिया के साथ मिलकर मंगलवार को पॉपुलर टीवी सीरियल ‘नागिन’ का दूसरा सीजन ‘Naagin 2’ लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।
लेकिन इस बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने मौनी से कुछ ऐसा पूछ लिया कि वे भड़क उठीं और उन्होंने उस रिपोर्टर को धमकी तक दे डाली। बता दें कि मौनी ने रिपोर्टर को कभी इंटरव्यू न देने की धमकी तक दे डाली।
बता दें कि कुछ समय से मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि मौनी ने अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए लिप-जॉब कराया है। रिपोर्टर ने इसी को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया, जिसे सुनते ही वह गुस्से में लाल हो गईं।
उन्होंने जवाब दिया, “आप मेरी इंस्टाग्राम फोटोज देख लीजिए, जवाब मिल जाएगा। मैं आपके सवाल का जवाब नहीं देना चाहती। ईवन आप ऐसा सवाल पूछ भी कैसे सकते हैं।” मौनी ने रिपोर्टर को धमकी दी कि अगर उनसे इस तरह के फालतू सवाल पूछे तो वे आगे से उसे इंटरव्यू नहीं देंगी। इतना ही नहीं, कहा यह भी जा रहा है कि मौनी ने इवेंट के ऑर्गेनाइजर्स से भी इसे लेकर शिकायत की।

No comments:
Post a Comment