बॉलीवुड के जाने माने वरिष्ठ अभिनेता ओमपुरी भारतीय सैनिकों पर अपमानजनक टिपण्णी कर बुरे फंस गए है और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई है। दरअसल आपको बता दें कि ओमपुरी ने सोमवार को एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान कहा, ‘क्या सेना में शामिल होने के लिए हमने उन पर दवाब डाला था ?
उन्होंने कहा मेरे पिता भी सेना में थे हमें उन (सैनिकों) पर गर्व हैं मैं आपसे पूछता हूँ क्या आप चाहते है कि भारत और पाकिस्तान इजरायल और फ़लस्तीन बन जाएं ? मैं सलमान खान या किसी अन्य खान को दोष नहीं देता मोदीजी के पास जाइये और उनके (पाकिस्तानी कलाकारों) वीजा निरस्त कराइये। 15-20 लोगों को आत्मघाती हमलावर के रूप में तैयार कीजिये और उन्हें पाकिसातन भेज दीजिये।
आपको बता दें कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने मंगलवार को विभूतिखंड थाने में फिल्म अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ तहरीर दी है।
ओमपुरी पर भारतीय सैनिकों पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है। अभिनेता ने कहा है कि सैनिकों को किसने सेना ज्वाइन करने और हथियार उठाने के लिए बोला है।

No comments:
Post a Comment