दरअसल आपको बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में सात मिनट की एक शार्ट फिल्म बनायी है जिसका नाम है ‘एक खूबसूरत इत्तेफाक’ हैं। इस फिल्म में मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम शशांक व्यास और सीरियल ‘नागिन’ में शेषा का किरदार निभाने वाली अदा खान नजर आएँगी।
इस फिल्म का निर्देशन मानव भिंडर ने किया हैं। फिल्म में एक लड़के और लड़की की कहानी है, जो एक पार्टी में मिलते हैं और एक ही रात में चीजें काफी बदल जाती हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि प्रियंका अमेरिकन टेलीविज़न शो ‘क्वांटिको’ सीजन 2 से धमाल मचा रही हैं। हाल ही में प्रियंका का उनके को-स्टार के बेहद बोल्ड एंड सेक्सी इंटिमेट सीन सामने आया था जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा हैं।

No comments:
Post a Comment