• October 22, 2016

    इन वजहों से Ranveer और Shahid के बीच चल रहा है टकराव

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों नाराज़ चल रहे हैं। रणवीर की प्रेमिका दीपिका पादुकोण उनके करियर में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाती। दरअसल हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ की। जिसमे उन्हें पूरी तरह खलनायक बना दिया है।
    रणवीर इस फिल्म में दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलज़ी की भूमिका निभाने जा रहे हैं। लेकिन दरअसल मामला है शाहिद और रणवीर के साथ टकराव का। खबरों के मुताबिक़ सुनने में आ रहा है की भंसाली इन दोनों ऐक्टरों को साथ में डिनर करा रहे हैं ताकि आपस में उनके बीच जो टकराव है वो दूर हो सके।
    लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा। खबर है कि रणवीर ने कहा है कि वह फिल्म के पोस्टर पर अपने और दीपिका के अलावा किसी तीसरे को नहीं देखना चाहते हैं। और आपको बता दें कि फिल्म में ये तीसरा शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर हैं। लेकिन शाहिद ने पहले ही साफ़ कर दिया है अगर इस कुछ होता है तो वह फिल्म छोड़ देंगे। रणवीर ने फिल्म की स्टारिंग में उनका नाम तीसरे नंबर पर करा दिया है।
    सूत्र बता रहे हैं की शहीद और रणवीर के बीच अपने  रोल को लेकर झगड़ा है। पहले रणवीर का रोल बड़ा था और पद्मावती के पति राजा रतन सेन की भूमिका सेकेंड लीड थी। संजय भंसाली मसान वाले विक्की कौशल को उस समय रतन सेना बना रहे थे। लेकिन दीपिका ने कौशल के साथ काम करने से मना कर दिया और फिर शाहिद को यह रोल मिला।
    लेकिन शाहिद ने कहा कि  वह सेकेंड लीड रोल नहीं करेंगे। और फिर शाहिद का रोल बढ़ाया गया। अब इस बात को लेकर रणवीर नाराज हैं।

    No comments:

    Post a Comment