• October 20, 2016

    Salman Khan और Kabir Khan के बीच शराब को लेकर हुई लड़ाई

    इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी शराब की लत की वजह से चर्चाओं में आ गए है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 300 करोड़ की कमाई से आया अहंकार या शराब?
    आपको बता दें कि इन दिनों सुनने में आ रहा है कि सलमान खान और उनकी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के डायरेक्टर कबीर खान के बीच तनाव पैदा हो गया हैं। सुनने में तो ये भी आया है कि दोनों ने फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के बाद साथ काम न करने की कसम तक खा ली हैं।
    खबर है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और कबीर एक-दूसरे से न ठीक से बात कर रहे हैं और न नजरें मिला रहे हैं। दरअसल कबीर को सलमान का शराब पीना अच्छा नहीं लग रहा हैं। कबीर को यह बात पसंद नहीं आ रही है कि सलमान रात को फिल्म की यूनिट के लोगों के साथ देर तक शराब पीएं।
    इसकी वजह से सलमान और फिल्म की यूनिट टीम देर से जागती हैं और फिल्म की शूटिंग में देरी होती हैं। जिसकी वजह से सलमान और कबीर के बीच जमकर बहस हुई हैं।

    No comments:

    Post a Comment