आपको बता दें की पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे चहिते बॉडीगार्ड शेरा को मारपीट के मामले में हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस बुधवार को पूछताछ के लिए उनके पास गयी थी और वहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया।
शेरा पर 323 और 326 धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मारपीट की घटना मंगलवार को हुई। आरोप है कि शेरा ने एक शख्स की इतनी पिटाई की कि उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। इसके अलावा शेरा ने पीड़ित को बंदूक दिखाकर धमकी भी दी।
अतर कुरैशी नाम के एक शख्स ने शेरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शेरा ने उनके साथ मंगलवार रात को मारपीट की और रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी। घटना के वक्त सलमान शेरा के साथ मौजूद नहीं थे। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि शेरा सलमान खान के खास बॉडीगार्ड हैं और पिछले 18 सालों से वो सलमान के साथ साए की तरह रहते हैं। सलमान उनसे काफी लगाव रखते हैं। यहां तक कि जल्द ही सलमान उनके बेटे को एक फिल्म में लॉन्च भी करने वाले हैं।

No comments:
Post a Comment