• October 21, 2016

    अपने इंटिमेट सीन्स के सवाल पर Sana Khan ने दिया बोल्ड जवाब

    एक्ट्रैस सना खान जल्दी ही डायरेक्टर विशाल पंडया की फिल्म ‘वजह तुम हो’ में लीड रोल करती नजर आएंगी। फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए हैं, जिनकी चर्चा हर जगह हो रही है।
    इसी को लेकर सना ने हालिया इंटरव्यू में बोलने वालों को करारा जवाब दिया है। सना ने इंटरव्यू में कहा, “बड़ा अजीब लगता है, जब इंडस्ट्री के लोग इस तरह के सीन्स के बारे में बात करते हैं। यह हास्यास्पद है। आज हर मूवी में किसिंग सीन होता है।
    मैं नहीं जानती कि इंटीमेट सीन करने पर इतना हल्ला क्यों है। “वे कहती हैं, “कई फिल्में हैं, जिनमें स्टीमी सीन्स हैं, लेकिन कोई उनके बारे में सवाल नहीं उठाता। इंडिया में जैसे-जैसे लोग ओपन हो रहे हैं, उस हिसाब से इंटीमेट सीन्स ज्यादा दिन तक वर्जित नहीं रह सकते।” यह स्टोरी का हिस्सा था।
    आज हम वेस्टर्न कल्चर को खुलकर अपना रहे हैं। हमें हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद है। जब हम हर चीज को लेकर ओपन हैं तो इंटीमेट सीन्स पर बवाल क्यों।”

    No comments:

    Post a Comment