• October 03, 2016

    Sara Ali Khan ने इस वजह से छोड़ दी ‘Student Of The Year 2’

    बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा, करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया।
    इसका कारण उनकी मां अमृता बताई जा रही हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सारा के कॉन्ट्रैक्ट में एक शर्त थी, जिसके अनुसार उन्हें टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में एडमिट होना था। ये उनके प्रोफेशनल मैटर्स को हैंडल करती।
    लेकिन अमृता इस शर्त पर राजी नहीं हुईं। आपको बता दें कि सारा ने भले ही अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ चुकी हैं। और आये दिन अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चाओ में रहती है।

    जनवरी 2012 में उन्होंने फैशन मैगजीन ‘हैलो’ के लिए एक फोटोशूट कराया था, जिसमें उनकी मां अमृता सिंह भी साथ नजर आ रही थीं।

    No comments:

    Post a Comment