• October 20, 2016

    ‘Sarkar 3’ की शूटिंग का Amitabh ने किया आगाज़

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सरकार 3’ की शूटिंग आरंभ कर दी है। इस बात की खबर खुद अमिताभ ने ट्विटर के ज़रिए से अपने फैंस के साथ शेयर की है। 74 वर्षीय अमिताभ ने कहा कि फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म पेंचीदा और अप्रत्याशित हैं।


    T 2415 - Wherever you are and whatever you may be doing .. SARKAR 3 ka namaskaar aapko .. !!
    ‘पिंक’ के अभिनेता ने शूटिंग के पहले दिन की आशंका भी साझा की। उन्होंने कहा, ‘पूरी तरह नया वातावरण, नया सेट यहां तक की कहानी का डिजाइन, किरदार अतीत से जुड़े हैं. निर्देशक सर्वश्रेष्ठ के लिए पहचाने जाते हैं और हम उन पर और उनके दृष्टिकोण पर छोड़ रहे हैं और यह सर्वश्रेष्ठ बाहर लाने का सबसे अच्छा तरीका है।
    गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ ‘सरकार’ की दोनों सीरीज में नज़र आ चुके हैं। फिल्म ‘सरकार’ 2005 में रिलीज़ हुई थी। जिसने प्रशंसकों का खूब दिल जीता था। यह फिल्म भारतीय राजनीती पर आधारित थी। इसके बाद  इसका सीक्वल ‘सरकार राज’ 2008 में रिलीज हुआ था।

    सरकार 3 में अमिताभ एक बार फिर सुभाष नागरी के किरदार में दिखेंगे। राम गोपाल वर्मा ने फ़िलहाल विलेन के नाम का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों की अगर मानें तो जैकी श्रॉफ इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। इसमें अमिताभ के अलावा रोहिणी  हट्टगड़ी, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, रोनित रॉय और यामी गौतम जैसे कई महान कलाकार नज़र आएंगे।

    No comments:

    Post a Comment