बॉलीवुड सुपरस्टार की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस यानि कि फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में किरदार निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रैस स्वारा भास्कर का बेहद बोल्ड अंदाज सामने आया है।
दरअसल आपको बता दें कि स्वारा जल्द ही वह एक वेब सीरीज ‘इट्स नॉट देट सिंपल’ में दिखाई देंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में लव, रिलेशनशिप, लस्ट, एक्सट्रा मेरिटल अफेयर और ब्रेकअप जैसी चीजें दिख रही हैं। इस थीम पर बेस्ड होगी ‘इट्स नॉट देट सिंपल’ की कहानी।
लगभग 2 मिनट का यह ट्रेलर काफी दिलचस्प लगता है। ट्रेलर में तीनों हीरोज विवान भाटेना, अक्षय ओबरॉय और करणवीर मेहरा के साथ उनकी क्लोजनेस टॉकिंग प्वाइंट है। उन्होंने विवन के साथ लिपलॉक सीन भी दिया है।
स्वारा एक परफेक्ट हाउसवाइफ हैं। फैमिली का ध्यान रखती है, लेकिन उन्हें पति (करणवीर मेहरा) से रेस्पेक्ट नहीं मिल पाती। कॉलेज रियुनियन के दौरान उनकी मुलाकात पुराने दो दोस्त विवान भाटेना और अक्षय ओबरॉय से होती है। शादी और पति से परेशान स्वरा का झुकाव उन दोनों दोस्तों की ओर बढ़ता है और इस एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के बाद स्वारा की जिंदगी और भी ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो जाती है।
स्वारा, इस नई वेब सीरीज में बोल्ड होती दिखेंगे। बता दें, दानिश असलम के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज 6 अक्टूबर से यू-ट्यूब या Voot App पर रिलीज होगी।




No comments:
Post a Comment