• October 02, 2016

    Vidya Balan की आगामी फिल्म ‘Begum Jaan’ की रिलीज डेट हुई फाइनल

    अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।  फिल्म आजादी से पहले के समय की कहानी है जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशकश्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। मुखर्जी इस फिल्म से बॉलीवुड में निर्देशन की पारी शुरू कर रहे हैं।
    आपको बता दें कि ‘बेगम जान’ एक वेश्यालय की विस्थापित महिलाओं की दुख भरी कहानी है। फिल्म में विद्या बेगम जान की शीर्षक भूमिका में हैं।  फिल्म की निर्माता कंपनी प्ले इंटरटेनमेंट के प्रमुख मिलिंद दाबके ने एक बयान में कहा कि फिल्म छह जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

    ‘बेगम जान’ में नसीरूद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, ईला अरूण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे जैसे कई दूसरे कलाकार काम कर रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment