भारत और इंग्लैंड के बीच 29 साल के लंबे अंतराल के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इंग्लैंड की टीम इंडिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 29 साल के बाद खेलने जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज 9 नवंबर से राजकोट में शुरू होगी। भारत ने आखिरी बार पकिस्तान के खिलाफ 1986-87में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। टेस्ट मैचों के बाद 3-3 वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज होगी।
आपको बता दें की भारत ने कब-कब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली है।
1947 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। और फिर उसके बाद 1948 में पहली बार भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। अभी तक 20 बार भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल चुकी है।
भारतीय टीम का कुछ सालों से इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। 2012 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलु सीरीज खेली थी और उसमे इंग्लैंड ने भारत को 1-2 से हार दी थी। इसी दौरान 2014 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी और उसमे भारत का क्लीन स्वीप हो गया था।
घरेलु मैदान में टीम इंडिया का हाल ही में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने घर में ही नहीं बल्कि बहार भी जीत हांसिल की है। ऐसे में भारत के पास अपना इंग्लैंड के खिलाफ जीत हांसिल करने का बेहतर मौका है। भारत ने लगातार 3 घरेलु सीरीज विराट की कप्तानी में जीती हैं।
आइये जानते है भारत ने कब-कब की अगुवाई!
(1947) में पहली बार पांच टेस्ट की सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली थी। (1948) में पहली बार भारत ने पांच टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी की, 20 बार भारतीय टीम अभी तक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी कर चुकी हैं।
दोनों टीम कुछ इस प्रकार हैं –
टीम इंडिया :- विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, जयंत यादव, हार्दिक पांड्या, करुण नायर, ईशांत शर्मा.
टीम इंग्लैंड :- एलिस्टेयर कुक (कप्तान), मोइन अली, जफर अंसारी, जानी बेयरस्टा, जेक बाल, गैरी बैलेंस, गैरेथ बैटी, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, बेन डकेट, स्टीव फिन, एच हमीद, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स.

No comments:
Post a Comment