• November 28, 2016

    Akshay Kumar की फिल्म ‘Crack’ हुई Postponed!

    अक्षय कुमार की एक और अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ को आगे बढा दिया गया है और जिसकी वहज है रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 (रोबोट 2) आपको बता दें कि निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0 ऐसी फिल्म है जिसने अक्षय से शूटिंग में बहुत ज्यादा समय लिया है।
    कहा जा रहा है कि अक्षय ने जितना समय निर्देशक शंकर की इस फिल्म को दिया है, उतने में तो वे 3 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर देते हैं। अभी इस फिल्म की कुछ शूटिंग 2017 में होनी बाकी है जिसके लिए अक्षय को भी अपना समय देना है।
    अब ऐसे में अक्षय कुमार के पास अपनी फिल्म ‘क्रैक’ की शूटिंग शुरू करने के लिए वक्त नहीं है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के निर्देशक लेखक नीरज पांडे भी क्रैक की पटकथा को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि उनके निर्माण तले तीन फिल्मों — ‘नाम शबाना’, जो बेबी का प्रीक्वल है इसमें भी अक्षय कुमार की अहम् भूमिका है, ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’—इसमें अक्षय कुमार और भूमि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और तीसरी फिल्म ‘क्रैक’ जिसका वे निर्देशन करने वाले हैं—इन सभी फिल्मों के साथ वे क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुडे हैं, जिसके चलते वे अपनी फिल्म क्रैक की पटकथा को पूरा समय नहीं दे पाए।

    No comments:

    Post a Comment