अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। वरुण ने अपने ट्विटर एकाउंट पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, इन तस्वीरों में दोनों ही बड़े कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि यह तस्वीरें सिंगापुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं। आलिया ने भी कुछ फोटोज अपनी सोशल मीडिया पर डाली हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘Singapore ki Diaries’ अभी जारी है। फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ एक सच्ची लव स्टोरी है, यह एक झाँसी के लड़के बद्रीनाथ और लड़की वैदेही की कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म में बद्रीनाथ का किरदार वरुण निभा रहे हैं और वैदेही के किरदार में आलिया नज़र आएंगी। 2012 में इन दोनों ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से की थी। ये फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की सीक्वल फिल्म हैं।
इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। फिल्म अगले साल 10 मार्च को रिलीज़ होगी। आलिया इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘डिअर जिंदगी’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है।
Singapore madness continues and we are ALWAYs posing awayyyy!!!! #BadrinathKiDulhania @Varun_dvn@ShashankKhaitan @karanjohar @DharmaMovies
#BadrinathKiDulhania.Here are the pictures officially@aliaa08 @ShashankKhaitan @karanjohar #SingaporeDiaries






No comments:
Post a Comment