• November 30, 2016

    ‘Bigg Boss 10’ – Bani को हुई जेल, बिग बॉस पर नाराज हुए Rohan

    कल ‘बिग बॉस 10’ के घर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। रोहन ने हमेशा के लिए अपनी कप्तानी खो दी हैं। जीहां कल बिग बॉस ने रोहन को कॉन्फेशन रूम में बुलाया और कहा कि उनकी कप्तानी काफी निराशाजनक रही और घर के सभी कंटेस्टेन्ट्स ने उनकी कप्तानी का मजाक बना कर रख दिया है।
    जिसके बाद बिग बॉस ने रोहन को तुरंत कप्तानी के पद से हटाने की घोषणा की और साथ ही ये भी बोला की जब तक वह बिग बॉस के घर में है वह दुबारा से कैप्टन नही बन सकते हैं। जिस पर रोहन बिग बॉस के इस फैसले पर काफी नाराज होते नजर आये।
    उधर दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में पहुँचे प्रियंका जग्गा और साहिल आनंद जेल से बाहर निकलकर बिग बॉस के मैन घर में पहुँच गए और उनकी जगह बानी और राहुल देव जेल के पीछे पहुँच गए हैं।
    आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेटेड हुए है जिसमे, बानीराहुल देव और वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में पहुँचे एलेना काजन और जैसन शाह हैं।
    कल ओमजी की घर से कुछ सदस्यों से काफी झड़प होती नजर आयी जिस दौरान वह फूट-फूटकर रोते भी नजर आये।  उनका आरोप था कि कुछ लोगो ने उनके बैग से उनका सामान चोरी किया हैं।


    No comments:

    Post a Comment