• November 14, 2016

    Bigg Boss 10: नवीन प्रकाश हुए घर से बेघर

    मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के इस हफ्ते नॉमिनेशन में घर में आम आदमी कंटेस्टंट नवीन प्रकाश घर से बाहर हो गए हैं। बता दें  कि इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए लोकेश, राहुल देव और नवीन प्रकाश नॉमिनेट हुए थे जिसमे नवीन घर से बेघर हो गए हैं।
    नवीन को रिएलिटी टेलीविजन शो के 10वें संस्करण के सबसे ‘‘समझदार’’ प्रतिभागी के तौर पर देखा जा रहा था। वह बिग बॉस के घर में यह साबित करने के एजेंडे के साथ आये थे कि कोई भी आम आदमी किसी मशहूर हस्ती से किसी भी तरह से कम नहीं है और वह उन्हें कड़ी टक्कर दे सकता है।
    नवीन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘बिग बॉस जैसे टेलीविजन शो में होने का मौका मिलना ही मेरे जैसे आम आदमी के लिए एक बड़ी बात है।

    No comments:

    Post a Comment