• November 17, 2016

    नैतिक और नक्ष के बाद अब अक्षरा की ‘Bigg Boss 10’ में एंट्री

    मशहूर टेलीविज़न सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आने वाली अभिनेत्री हिना खान जल्द ही पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री ले सकती हैं। वह शो में बतौर कंटेस्टेन्ट नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि हिना ने अपना चर्चित टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ छोड़ दिया हैं। अब वह इस सीरियल में नजर नहीं आएँगी।
    सुनने में तो यह भी आ रहा है कि हिना ने ऐसा ‘बिग बॉस 10’ में एंट्री लेने के लिए किया हैं। अब उनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस के इस सीजन में अपने टीवी रोल के लिए मशहूर नैतिक उर्फ़ करन मेहरा और नक्ष उर्फ़ रोहन मेहरा शो में बतौर कंटेस्टेन्ट्स नजर आ रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment