• November 17, 2016

    BSF के मुख्यालय पहुंचे Nana Patekar, जवानों से की मुलाकात

    बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर हमेशा देश के जवानों के समर्थन में रहते हैं। अभी हाल ही में वह बुधवार को पलोडा और सांबा के पंजटीला में बीएसएफ के मुख्यालय पहुंचे और वहां के जवानों के परिवार वालों से भी मुलाकात की। जम्मू में उन्होंने सभी मृतक जवानों के प्रति श्रद्धांजलि भी दी।
    नाना ने सभी जवानों से कहा कि हमें उन आतंकवादियों को मारना है, न की खुद मरना है। और इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां पर जवानों को हौसला या हिम्मत देने नहीं आया हूं, बल्कि खुद अपना हौसला भड़ाने आया हूं। आप सभी के हौसले तो पहले से ही बुलंद हैं।
    पाटेकर ने हाल ही में अभी 500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने पर मोदी सरकार के इस फैसले की प्रशंसा जताई है। वह मोदी सरकार के इस फैसले से काफी प्रभाभित हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक अच्छा कदम है। इससे आतंकवाद से कारगर ढंग से निपटा जा सकेगा।
    उन्होंने कहा कि आम आदमी के नाते हमें 10, 20, या 25 दिन की असुविधा को सहन करने की शक्ति होनी चाहिए अगर कुछ अच्छा चाहते हैं तो थोड़ी सी परेशानी हमे झेलनी पड़ेगी। देश के सामने तो यह बहुत छोटी सी परेशानी है। इससे न सिर्फ आतंकवाद की कमर टूटेगी, बल्कि जाली करेंसी के चलन पर भी रोक लगेगी।



    No comments:

    Post a Comment