• November 18, 2016

    Deepika के साथ एक्शन फिल्म करना चाहती हैं Sonakshi Sinha

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक एक्शन फिल्म करना चाहती है। आपको बता दें कि दीपिका ने फिल्म ‘रामलीला: गोलियों की रासलीला’ के बाद ‘बाजीराव मस्तानी’ में जबरदस्त एक्शन किया है। और अब वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज’ में अपने दमदार एक्शन के साथ नज़र आएंगी।
    इस फिल्म में उन्होंने कई एक्शन और स्टंट सीन किए हैं। दूसरी तरफ सोनाक्षी भी जॉन के साथ अपनी फिल्म ‘फोर्स’ 2’ में दमदार एक्शन सीन और स्टंट करती हुई नज़र आएंगी। उनकी यह फिल्म आज रिलीज़ होने जा रही है। सोनाक्षी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह किस हीरोइन के साथ एक्शन फिल्म करना चाहेंगी तो उन्होंने दीपिका का नाम लिया।
    सोनाक्षी ने कहा कि दीपिका फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ के एक सीक्वेंस में दीपिका कुंग फू करते हुए नज़र आयी थीं। एक्शन सीन के दौरान वह काफी अच्छी लग रही थीं। इसलिए मैं उनके साथ एक्शन फिल्म करना चाहती हूं। इन दिनों कई एक्ट्रेस के सर पर एक्शन फिल्म करने का जूनून है। फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी एक्शन सीन करती नज़र आयी थीं।
    अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपनी फिल्म ‘बागी’ में कई एक्शन और स्टंट सीन किए थे। दीपिका तो इन हीरोइन को काफी पीछे छोड़कर हॉलीवुड में ही एक्शन फिल्म करने पहुंच गईं। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज़ होगी।

    No comments:

    Post a Comment