• November 08, 2016

    ‘Force 2’ की शूटिंग दौरान चोटिल हुए John, हुआ ऑपरेशन

    बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन को शूट करते हुए जॉन चोटिल हो गए।
    एक्‍शन सीन के लिए फेमस बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपने से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। जॉन ने एक कॉन्‍फ्रेंस के दौरान बताया कि आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ की शूटिंग में वह एक हादसे का शिकार हो गए थे।
    उनके घुटने में काफी चोट आई। जिसके बाद उन्‍होंने ऑपरेशन आदि कराना पड़ा। इस दौरान उन्‍हें आराम तो मिल गया लेकिन कुछ चीजों में आज बड़ी प्रॉब्‍लम होती हैं।
    जॉन ने अपने घुटने  सर्जरी  का वीडियो  भी अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया हैं। फिल्म ‘फोर्स 2’ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जॉन के साथ नजर आएँगी। फिल्म 18 नवम्बर को सिनेमाघरों  में रिलीज होगी। 




    When we say "blood and sweat" goes into a film..we mean it.On my way to 3 knee surgeries while shooting for @Force2thefilm

    No comments:

    Post a Comment