• November 18, 2016

    Good News! Kareena हुई हॉस्पिटल में भर्ती, कभी भी बन सकती है माँ

    बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान  कभी भी मां बन सकती हैं। जीहां उनके घर में कभी भी खुशियां आ सकती हैं। ताजा खबरों के अनुसार करीना को दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही वह बेबी को जन्म देंगी।
    बता दें कि करीना अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। पति सैफ और उनका परिवार इस बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री को भी पटौदी खानदान के नए मेहमान का इंतजार है। हाल ही में करीना व्हाइट ड्रेस में मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट करवाने जा रही थीं कि वे कैमरे में कैद हो गईं।
    गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 में शादी की थी। सैफ की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह थी। उनकी पहली पत्नी अमृता के दो बच्चे (बेटी सारा और बेटा अब्राहम) हैं।



    No comments:

    Post a Comment