संगीत और रिसेप्शन से पहले कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे एक होटल में हेजल कीच ने अपने हाथो में युवराज सिंह के नाम की मेहंदी रचाई थी। इस मौके पर हेजल की माँ, पिता और भाई मौजूद थे। साथ ही युवराज की माँ शबनम सिंह और भाई जोरावर और परिवार के कुछ अन्य लोग भी शामिल हुए।
और आज बुधवार को मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच शादी के बन्धन में बंधने जा रहे हैं। संगीत समारोह में रात आठ बजे युवी अपनी होने वाली पत्नी के साथ पहुँचे। दोनों ने भारतीय परंपरा के मुताबिक हाथ जोड़कर उपस्थित मेहमानों का अभिवादन किया और बड़ो का आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान युवराज ने काले रंग की शेरवानी पहने हुई थी वही हेजल क्रीम कलर के डिजाइनर लहँगे में नजर आयी।





No comments:
Post a Comment