INDIA VS ENGLAND: TEST SERIES
इंग्लैंड के खिलाफ 09 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन बुधवार को किया जाएगा। रणजी ट्रॉफी मैच में फिटनेस साबित करने के बाद तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा की टीम में वापसी तय मानी जा रही है लेकिन सलामी जोड़ी को लेकर राष्ट्रीय चयनसमिति को जरूर माथापच्ची करनी पड़ेगी।
इंजरी की वजह से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज से हटे लोकेश , राहुल, शिखर धवन ने अभी मैच फिटनेस साबित नहीं की है जबकि दो साल बाद वापसी करने करने वाले गौतम गंभीर ने घरेलू क्रिकेट में फॉर्म दिखाकर फिर दावा मज़बूत किया है। बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘भारतीय टीम का चयन आज मुंबई में किया जाएगा.’ भारत ने हालांकि पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से करारी शिकस्त दी लेकिन एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति को पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय कुछ चीजों पर गौर करना होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के चोटिल होने और इशांत शर्मा को चिकनगुनिया हो जाने के कारण चयनकर्ताओं ने अनुभवी ओपनर गौतम गंभीर और ऑफ स्पिनर जयंत यादव को कोलकाता में दूसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में रखा। गंभीर को कोल्कता में मौका नहीं मिला लेकिन शिखर की उंगली में चोट लगने के बाद इंदौर टेस्ट सीरीज से हटने के बाद गंभीर को शामिल किया गया।
इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से ड्रॉ करने के बाद बुधवार को भारत पहुंचेगी। सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड की टीम किसी अभ्यास मैच में नहीं खेलेगी और पहले टेस्ट मैच के लिये राजकोट रवाना होने से पहले वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में केवल पांच नवंबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। यदि वे अधिक अभ्यास चाहेंगे तो इसकी व्यवस्था की जाएगी.’ इंग्लैंड की टीम नौ से 13 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पांच नवंबर को राजकोट रवाना होगी।
Schedule: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज –
| मैच | स्थान | तारीख |
| पहला टेस्ट | राजकोट | 9-13 नवंबर |
| दूसरा टेस्ट | विशाखापट्टनम | 17-21 नवंबर |
| तीसरा टेस्ट | मोहाली | 26-30 नवंबर |
| चौथा टेस्ट | मुंबई | 8-21 दिसंबर |
| पांचवा टेस्ट | चेन्नई | 16-20 दिसंबर |

No comments:
Post a Comment