• November 15, 2016

    Jacqueline Fernandez बनी ‘इंटरटेनर ऑफ द ईयर’

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। गौरतलब है कि उन्होंने ‘अ फ्लाइंग जट’, ‘ढिशुम’ और ‘हाउसफुल 3’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है।
    टीवी प्रीमियर की टीआरपी रेटिंग्स के मुताबिक, जैकलिन की सभी तीनों फिल्में टेलीविजन पर टॉप 5 फिल्मों की प्रीमियर लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही हैं।
     इस लिहाज से वह इस साल की महिला एंटरटेनर रही हैं। जैकलिन अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी तीनों ही फिल्में इस साल सफल रही हैं। उन्होंने लगातार तीन हिट फिल्में देकर हैट्रिक लगाई है।
    उनकी फिल्म ‘फ्लाइंग जट’ से ‘बीट पे बूटी’, ‘ढिशुम’ से ‘सौ तरह के’ और ‘हाउसफुल’ से ‘प्यार की’ गाने चार्टबस्टर पर टॉप पर रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment