• November 10, 2016

    Jacqueline ने बना डाला ‘Guinness World Record’

    बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस ने हाल ही में विश्व रिकार्ड बनाया है। जैकलीन फर्नांडीस, ओलंपिक में मेडल जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक, कल्की कोचलीन और मॉडल उज्जवला ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
    दरअसल आपको बता दें कि इन्होंने मुंबई के जियो गार्डन बीकेसी में हुए डू यू नाम के एक इवेंट में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एम्डोमिनल प्लैंक (एक तरह की पेट की एक्सरसाइज) का वल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
    सभी ने मिलकर प्लैंक पोजीशन ज्यादा से ज्यादा गल्र्स देर तक लेटने का पिछला रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जैकलीन ने कहा, ‘टोन्ड बॉडी बनाने के लिए इफेक्टिव एक्सरसाइज मानी जाने वाली इस प्लैंक पोजीशन में लेटकर हमने लड़कियों में अपनी बॉडी के प्रति आत्म विश्वास जगाने की कोशिश की है।’
    जैकलीन इस इवेंट के जरिए देश और दुनियाभर की लड़कियों को यह बताना चाहती हैं कि फिटनेस की चाहत में अपनी बॉडी को सजा न दें बल्कि खुद के लिए बेस्ट और आसान एक्सरसाइज चुनें और अपनी बॉडी को लेकर खुश और संतुष्ट रहें।



    No comments:

    Post a Comment