पाकिस्तानी कलाकार का विरोध होने के कारण निर्देशक करण जौहर ने उन्हें बॉलीवुड में काम न देने की कसम खायी थी। हाल ही में फवाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आये थे।
इस फिल्म को बड़ी मुश्किल से रिलीज की हरी झंडी मिली थी। जिसके बाद करण ने कहा था कि अब वह किसी फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर्स को काम नहीं देंगे। दरअसल खबर है कि करण ने फवाद खान को लेकर होम प्रोडक्शन की अगली फिल्म ‘रात बाकी’ बनाने की योजना बनाई थी।
इस फिल्म में फवाद के साथ कैटरीना मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन करण अब फवाद की जगह सैफ अली खान को लाने के विचार में हैं। यह तीसरी बार होगा कि करण सैफ अली खान के साथ काम करने की सोच रहे हैं। इससे पहले करण ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में सैफ को ऐश्वर्या के पूर्व पति का रोल करने के लिए मौका दिया था।
ख़बरों के अनुसार रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बाद इस बात की उम्मीदें कम लग रहीं हैं कि करीना सैफ को कैटरीना के साथ काम करने देंगी या नहीं। कैटरीना और रणबीर के ब्रेकअप ने कुछ अंदरूनी बातों की वजह से पूरे कपूर परिवार को कैटरीना से बहुत दूर कर दिया है।
ख़बरों के अनुसार एक समय पहले करीना ने बोला था कि रणबीर-कैटरीना की शादी हुई तो हम नाचेंगे। लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं। अगर सैफ और कैटरीना की जोड़ी नहीं बन पाई तो करण को निराश होना पड़ेगा।

No comments:
Post a Comment