• November 11, 2016

    लंबे इंतजार के बाद अब जल्द रिलीज होगी ‘Mohalla Assi’

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री साक्षी तंवर की आने वाली फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ के लिए अच्छी खबर है। यह फिल्म पांच साल से रिलीज़ होने के लिए अटकी हुई है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।
    आपको बता दें  फिल्म की पुनर्विचार संबंधी ट्रिब्यूनल ने ‘मोहल्ला अस्सी’ देख ली है और फिल्म को ए-सर्टिफिकेट दिया है। और शायद लगता है कि अब यह फिल्म 2017 जनवरी में रिलीज़ हो सकती है। काशीनाथ सिंह के मशहूर उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर बनी इस फिल्म में धर्म व आस्था के बाजीकरण को दर्शाया गया है।
    अस्सी घाट एक घाट है जो वाराणसी में है। सनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। वह एक संस्कृत टीचर का किरदार निभा रहे हैं। जो एक रूढ़िवादी धार्मिक पुजारी (पंडित) हैं। सनी के साथ साक्षी तंवर हैं वह उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।  
    फिल्म की कहानी राम जन्मभूमि आंदोलन और मंडल आयोग कार्यान्वयन  1990 और 1989 में होने वाली घटनाओं  की हैं।  इस फिल्म का निर्देशन चन्द्र प्रकाश दुवेदी ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साक्षी तंवर और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज़ हो सकती है।

    No comments:

    Post a Comment