• November 18, 2016

    कपड़े उतारना, लादेन की दीवानगी ‘Mostly Sunny’ में हुए कई बड़े खुलासे

    हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी एक अच्छी खासी पहचान बना ली है। हाल ही में सनी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘Mostly Sunny’ का ट्रेलर सामने आया है।
    एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने इस बात का खुलासा किया है कि सिर्फ युवा पीढ़ी या अधेड़ उम्र के आम लोग ही नहीं बल्कि दुनिया का खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन भी सनी का दीवाना था।
    सनी की डॉक्यूमेंट्री में बताया है कि ओसामा जब पाकिस्तान में था तब उस वक्त उसके पास सनी की कई वीडियो कैसेट्स थीं। सनी की आने वाली फिल्म ‘मोस्टली सनी’ में सनी से जुड़े कई राज सामने आए हैं।
    हाल ही में जो वीडियो जारी हुआ है उसमे सनी कहती नज़र आ रहा हैं कि ‘अगर पूरी दुनिया के सामने वह अपने कपड़े उतारती हैं तो फिर एक-एक पैसा वह कमाएंगी, दूसरा कोई और क्यों’। इस डायलॉग से ‘मोस्टली सनी’ का ट्रेलर और भी फेमस हो गया है।  
    सनी की बायोपिक पर बनी इस फिल्म को निर्देशक दिलीप मेहता ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सनी के साथ उनके पति अभिनेता डेनियल वेबर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को दिलीप मेहता ने निर्देशित किया हैं। फिल्म अगले साल 2017 में भारत में रिलीज़ हो सकती हैं।

    Enjoy the Trailer of ‘Mostly Sunny’ –


    No comments:

    Post a Comment