बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया हैं। जारी हुए इस फर्स्ट लुक में अर्जुन डबल किरदार में नजर आ रहे हैं।
इसमें उनका एक किरदार करणवीर सिंह का है और दूसरा किरदार चरणवीर सिंह का हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर ने खुद इस लुक को अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया हैं।
Meet Karanveer Singh and Charanveer Singh #MubarakanFirstLook @MubarakanFilm#SonyPicturesNetworksProductions #Cine1Studios
फिल्म ‘मुबारकां’ अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही हैं। फिल्म में उनके रियल लाइफ चाचा अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आएंगे। अर्जुन और अनिल फिल्म में भी ये चाचा-भतीजे का रोल निभाएंगे।
अब बात करें फिल्म में फीमेल कास्ट की तो बता दें कि अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
ये फिल्म अगले वर्ष 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment