• November 16, 2016

    मोस्ट अवेटिड ‘Padmavati’ में ऐसा होगा Deepika का LOOK

    मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड पीरियड ड्रामा ‘पद्ममावती’ से दीपिका का लुक शेयर किया गया है। आपको बता दें कि यह लुक फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन ने फेसबुक के जरिए शेयर किया है। ‘रामलीला’ में दीपिका-रणवीर को श्रुति महाजन ने ही कास्ट किया था।
    इस फिल्म में दीपिका के आलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी लीड रोल में होंगे। शाहिद फिल्म में दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में इन लवबर्ड का रोमांस देखने को नहीं मिलेगा। जोकि दर्शको को ‘राम लीला’ और फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में देखने को मिला था। 
    खबरों की मानें तो इस फिल्म में रणवीर और दीपिका रोमांटिक कपल के रुप में नजर नहीं आएंगे। रणवीर और ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में रोमांस करते नजर आए थे। दरअसल, इतिहास में दर्ज है कि अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के बीच कभी बातचीत नहीं हुई थी, जिस वजह से भंसाली इतिहास के साथ कोई भी छेड़खानी नहीं करना चाहते।
    ‘पद्मावती’ की शूटिंग मुंबई के बांद्रा इलाके के महबूब स्टूडियो में शुरू हो गई है। फिल्म का पहला शूट तीनों लीड एक्टर्स पर फिल्माया गया है। ‘पद्मावती’ में दीपिका, रानी पद्मिनी के रोल में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी।

    Check Out: Look Of Deepika Padukone –


    No comments:

    Post a Comment