मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब पंजाबी फिल्मो में अपना डेब्यू करने जा रही है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी अपनी पहली पंजाबी फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर के पेज पर पोस्ट की है।
इसमें उन्होंने फिल्म से जुडी कुछ बातें बताई हैं। प्रियंका इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस कर रही हैं। यह उनकी पहली पंजाबी फिल्म होगी। इसी के साथ वह पंजाबी फिल्मों में भी डेब्यू करेंगी।
निर्माता के रूप में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ होगी। पीसी ने कहा है कि यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के निर्माण में बनी फिल्म बनाने वाली अभिनेत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया है। “मुझे यह बात बताते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली पंजाबी फिल्म में काम कर रही हूं।
‘सरवन’ एक पंजाबी फिल्म है जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है अभिनेत्री की यह दूसरी क्षेत्रीय भाषी फिल्म है। इसके पहले उन्होंने मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ का निर्माण किया। अमरिंदर गिल अभिनित फिल्म का निर्माण घरेलू बैनर के तहत अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने किया है। फिल्म के लेखक व निर्देशक करन गुलियानी हैं।
*Drum roll* So proud to announce @PurplePebblePic's debut Punjabi film 'Sarvann' Coming this December! Watch this space for more! #Sarvann


No comments:
Post a Comment