• November 29, 2016

    ‘Sairat’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे Ishaan और Jhanvi

    मशहूर हिंदी फिल्म निर्देशक करन जौहर सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रिमेक बना सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा और सैराट फिल्म के प्रोड्युसर ही इस फिल्म को फाइनेंस करेंगे।
    अब आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इस फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिनय करते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘सैराट’ मराठी सिनेमा के इतिहास में अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हैं।
    अभी हाल ही में ख़बरें थी कि ईशान और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के सीक्वल से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।  लेकिन अब ईशान के मराठी फिल्म ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक में काम करने की ख़बरें सामने आयी हैं।
    वहीं ख़बरें यह भी है कि ईशान के साथ इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी Jhanvi Kpaoor उनके साथ होंगी। जहान्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है आये दिन उनकी नयी नयी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

    No comments:

    Post a Comment