बॉलीवुड दबंग सलमान खान और मशहूर अभिनेता गोविंदा सिल्वर स्क्रीन पर फिर से पार्टनर बन सकते हैं। इन दिनों चर्चा है कि साल 2007 में आई फिल्म ‘पार्टनर’ का सीक्वल बनाया जा रहा है।
हालांकि आपको बता दें कि अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि इस फिल्म में सलमान-गोविंदा की जोड़ी फिर से दिखेगी या किसी नयी जोड़ी को सीक्वल फिल्म के लिए साइन किया जायेगा।
इसके पहले साल 2011 में भी ऐसी चर्चा थी कि सलमान खान इस फिल्म के सीक्वल में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं, लेकिन तब बात कुछ बन नहीं पाई। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टनर फिल्म के निर्देशक डेविड धवन सीक्वल को निर्देशित नहीं करेंगे क्योंकि वह 1997 में आई अपनी कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वां’ के बन रहे सीक्वल ‘जुड़वा 2’ में व्यस्त हैं, जिसमें उनके बेटे वरुण धवन काम कर रहे हैं।
अब इस बात की चर्चा है कि फिल्म के निर्देशक के रूप में साजिद-फरहाद को लिया जा रहा है। गौरतलब है कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पार्टनर’ में सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment