बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान अपने क्यूट भांजे आहिल के साथ काफी मस्ती करते नजर आते हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। हाल ही में सलमान की अहिल संग एक तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर में भी मामा और भांजे की जोड़ी कमाल लग रही है। इस तस्वीर को सलमान की बेहन अर्पिता खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन लिखा है, ‘मामू टाइम।’
तस्वीर में अहिल, मामू सलमान के कंधों पर बैठे नजर आ रहे हैं। अहिल के खिलखिलाते चेहरे को ये देखकर साफ जाहिर है कि वह सलमान के कंधो पर बैठकर इस राइड को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों सलमान ‘बिग बॉस’ सीजन 10 को होस्ट कर रहे हैं और साथ ही अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग भी कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment