• November 10, 2016

    Sanjay Dutt के पिता बनेंगे Jackie Shroff

    बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बनने जा रही बायोपिक फिल्म में उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में नज़र आ सकते हैं। सुनील दत्त के किरदार के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया है। ख़बरों की माने तो जैकी ने अभी फिल्म साइन नहीं की है।
    निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त का लीड रोल रणबीर कपूर निभाएंगे और जैकी उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में नज़र आएंगे। जैकी ने खुद बताया कि मैने इस रोल के लिए लुक टेस्ट भी दिया है।
    जैकी ने कहा कि, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि उन्होंने इस किरदार के लिए मुझे सही समझा। यह किरदार निभाने के लिए मुश्किल होगा। लेकिन में इसके लिए पूरी मेहनत करूँगा। में कोशिश करूंगा कि में उन जैसा न दिखूं। में उनके व्यवहार को अपनाने की पूरी कोशिश करूंगा’।
    जैकी ने आगे कहा कि, मैं उनसे एक दो बार मिल चुका हूं। जब में उनसे पहली बार मिला था तो हमारे बीच सामान्य बातचीत हुई थी। जैकी ने कहा कि हिरानी ने उनके लुक टेस्ट की कुछ तस्वीरें संजय को दिखाईं और उनको यह पसंद आईं हैं। इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी अभी इसकी कोई खबर नहीं है।

    No comments:

    Post a Comment