• November 24, 2016

    Virat Kohli पर लगा बॉल से छेड़छाड़ का आरोप

    आईसीसी टॉप 10 बल्लेबाज की रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने शानदार परफॉरमेंस की बदौलत चौथे स्थान पर आ गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में वह एक विवाद में फंस गए है। दरअसल उन पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा हैं।
    गौरतलब है कि हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा था और उनका ये आरोप भी सही साबित हुआ हैं। इसके चलते डू प्लेसिस पर मैच की फीस की पूरी राशि उन्हें जुर्माने के तौर पर चुकानी हैं।
    अब इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली भी फंस गए हैं। ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया है कि विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बॉल के साथ छेड़छाड़ की हैं।
    कोहली पर ‘लार से गेंद चमकाने’ का आरोप लगाया गया हैं। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार टीवी फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि कोहली ने अपने दाएं हाथ की दो अँगुलियों को मुँह में ले जाकर मुँह में टॉफी की लार को बॉल के एक तरफ के हिस्से पर लगाते हैं। फिर बॉल के उसी हिस्से को अपने ट्रॉउज़र से रगड़ते हैं।
    Cricket – India v England – Second Test cricket match – Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam, India – 20/11/16. India’s Virat Kohli shines the cricket ball during the match. REUTERS/Danish Siddiqui


    No comments:

    Post a Comment